बिहार के बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र के दल्लोचक गांव में अचानक ग्रामीण पुल गिर जाने से पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सुबह 10:30 बजे इस ग्रामीण पुल पर पांच-सात युवक बैठे हुए थे और आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक पुल भरभरा कर गिर गया. पुल पर बैठे लोग नीचे गड्ढे में गिर गए और फंस गए. ग्रामीणों की तत्परता से सभी को कड़ी मशक्कत के बाद बांस और लकड़ी के सहारे बाहर निकाला गया और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.