West Bengal loudspeaker rules: चाहे मंदिर हो मस्जिद... शुभेंदु अधिकारी के नए ऐलान से बंगाल में सख्ती

West Bengal loudspeaker rules: पश्चिम बंगाल में लाउडस्पीकर को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है. शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने नए नियम लागू करते हुए साफ कर दिया है कि तय मानकों से ज्यादा आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर तुरंत कार्रवाई होगी. ये नियम सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों पर समान रूप से लागू होंगे. प्रशासन का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और लोगों को शांत माहौल देने के लिए ये कदम उठाया गया है.
इसके अलावा सरकार ने कई और बड़े फैसले लिए हैं, जैसे सड़कों पर धार्मिक आयोजन पर रोक, अवैध वसूली बंद करना, अवैध खनन पर सख्ती और आयुष्मान भारत योजना लागू करना. दूसरी तरफ माओवादी नेटवर्क को भी बड़ा झटका लगा है, जहां एक बड़े सदस्य ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया. बंगाल में इन फैसलों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

संबंधित वीडियो