नितिन गडकरी ने किसान प्रतिनिधियों को टीवी पर चर्चा का दिया प्रस्ताव

  • 4:00
  • प्रकाशित: दिसम्बर 14, 2020
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि मजदूरों-किसानों के हितों के मुद्दे पर विपक्षी दलों को राजनीति नहीं करना चाहिए. NDTV को दिए इंटरव्यू में गडकरी ने कहा कि सरकार किसानों (Farmers Leaders) के प्रतिनिधियों के साथ कृषि कानूनों के बिन्दुओं पर टीवी पर चर्चा करने को तैयार है. कृषि मंत्री इसमें सरकार का पक्ष रखेंगे. चर्चा में किसान अपनी जो आपत्तियां रखते हैं, उन पर सरकार विचार कर सकती है. गडकरी ने कड़ाके की ठंड में किसानों के आंदोलन को लेकर दुख जताया. चर्चा के दरवाजे खुले हैं. उन्होंने किसानों से संवाद कायम रखने और समाधान की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया.

संबंधित वीडियो