आखिर नितिन गडकरी ने ऐसा क्या कह दिया कि उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं? केंद्रीय मंत्री के एक बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. बयान सामने आते ही राजनीतिक संन्यास से लेकर नई भूमिका तक कई तरह के कयास लगाए जाने लगे. हालांकि, बढ़ती अटकलों के बीच गडकरी ने खुद सामने आकर अपनी बात रखी है. अब सवाल यह है कि उनके बयान का असली मतलब क्या था और क्यों इसने राजनीतिक गलियारों में इतनी चर्चा छेड़ दी.