MIC On Hai With Sucherita Kukreti : क्या संन्यास लेने जा रहे हैं Nitin Gadkari ? | Nagpur News केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक हालिया भाषण के बाद उनके राजनीति से संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई हैं। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा था कि "वे अब पहले जितना काम नहीं कर पाते और अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय आ गया है।" बयान के राजनीतिक मायने निकाले जाने के बाद नितिन गडकरी के कार्यालय ने तुरंत स्पष्टीकरण जारी किया। सफाई में कहा गया कि उनके इस बयान का राजनीति या संन्यास से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह बात उन्होंने अपने लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट (जो आदिवासी इलाकों में एकल विद्यालय चलाता है) के संदर्भ में कही थी। जानिए इस पूरे विवाद और गडकरी के बयान की असल सच्चाई! #NitinGadkari #PoliticalNews #GadkariStatement #BJP #NagpurNews khabar_news $MetaTags$1#TV Clips2#Mic ON Hai3#Sucherita Kukreti4#Rahul Kumar$MetaTags$