'बंकर में बिना लाइट के अंधेरे में रहना पड़ रहा...' : यूक्रेन में फंसी छात्रा ने बताई आपबीती

  • 5:45
  • प्रकाशित: मार्च 02, 2022
यूक्रेन में रूसी सेना भयंकर तबाही मचा रही है. इस बीच वहां अब भी हजारों भारतीय फंसे हुए हैं. वहां एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही छात्रा ने बताया कि बम ब्लास्ट की आवाज सुनाई देने के बाद हमलोग बंकर में जाने की तैयारी कर रहे हैं. हमें हर रोज सायरन की आवाज सुनाई देती है. हमें दिन में दो-तीन बार अंडर ग्राउंड होना पड़ता है. बंकर में मिट्टी है. लाइट भी नहीं है.

संबंधित वीडियो