Tragic Accident In Sarojini Nagar: सरोजिनी नगर में Sewer की सफाई के दौरान दो मजदूरों की हुई मौत

  • 2:50
  • प्रकाशित: अक्टूबर 09, 2024

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में एनबीसीसी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर सीवर लाइन साफ करने के लिए उतरे थे। सबसे पहले एक मजदूर की मौत हुई। इसके बाद एक और मजदूरों की जान गई। बताया जा रहा है कि जहरीली गैस के चलते मजदूरों की जान गई। ज्यादा जानकारी दे रही हैं हमारी सहयोगी प्रेरणा शर्मा