Top News: Himachal Landslide | UP Flood | Bihar Flood | Dharali Rescue Operation | Delhi Weather

  • 16:34
  • प्रकाशित: अगस्त 11, 2025

Top New: Himachal Landslide | UP Flood | Bihar Flood | Dharali Rescue Operation | Delhi Weather

Kullu Landslide: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की सैंज घाटी में लगातार पहाड़ी से गिर रहे हैं बड़े-बड़े पत्थर, नीचे बसे गांवों में डर का माहौल.   

UP Flood: रामगंगा नदी में उफान के कारण मुरादबाद में भी बाढ़ जैसे हालात, सड़कों पर तेज रफ्तार में बह रहा पानी, रिहायशी इलाके भी डूबे. उधर नेपाल से पानी छोड़े जाने और पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण अयोध्या में सरयू नदी खतरे के निशान के ऊपर, 50 से ज्यादा घरों में घुसा बाढ़ का पानी, नाव से आने-जाने को मजबूर लोग. 

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर में भी बाढ़ का कहर, नौगछिया इलाके में हर जगह पानी ही पानी, जरूरी सामान के साथ घर छोड़ कर जाने को मजबूर लोग. मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात, लाखों लोग प्रभावित, स्कूल, थाना, स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड, अंचल कार्यालय में भी आया बाढ़ का पानी, लोगों का आरोप- नहीं मिल रही सरकारी मदद.

Dharali Rescue Operation:उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद छठे दिन भी लापता लोगों की तलाश जारी, जगह-जगह की जा रही है खुदाई, अब तक 1308 लोग धराली से निकाले गए.

संबंधित वीडियो