बिहार और उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है. बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जिससे पटना, भागलपुर, सारण और वैशाली समेत 12 से अधिक जिले प्रभावित हैं. भोजपुरी स्टार पवन सिंह का घर भी बाढ़ के पानी में डूब गया है. लगभग 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं और 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वीडियो में लोगों को अपनी जान-माल और मवेशियों को बचाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है. राहत कार्यों की कमी और प्रशासन की अनदेखी से बाढ़ पीड़ितों में भारी रोष है. लोग नाव और बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. देखिए, NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट.