भारत में भी बाढ़ ने तबाही मचाई है. धर्मनगरी चित्रकूट जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों में फैला है, अब सैलाब का नया सेंटर बन गया है. मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से कई बार ऊपर पहुंच गई है. तेज बहाव में हनुमान धारा पुल टूटने का LIVE वीडियो आया है. रामघाट की मुख्य सड़क समेत कई इलाके पूरी तरह डूब गए हैं, दुकानों के ऊपर तक पानी पहुंच गया है, एक दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा है. प्रशासन ने माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को हटाया है, NDRF और SDRF और रेस्क्यू बोट्स तैनात हैं. सुबह 4 बजे से जलस्तर फिर बढ़ना शुरू हुआ है. अगर पानी का स्तर ऐसे ही बढ़ता रहा, तो कई इलाकों को खाली कराने की नौबत आ जाएगी.