पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त भूचाल आया हुआ है! ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कुनबे में हाहाकार मचा है. 20 बागी सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी है और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी सौंपकर अपना अलग गुट बनाने और NDA को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. इसी बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि आज रात 8 बजे बागी नेता काकोली घोष के आवास पर इन सभी 20 सांसदों की एक बेहद अहम सीक्रेट मीटिंग होने जा रही है. क्या आज रात बंगाल की राजनीति में कोई और बड़ा धमाका होने वाला है?