2005 में जब राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड खरीदा था, तब कैग की रिपोर्ट आई थी। उस रिपोर्ट में कहा गया था कि एक करोड़ 12 लाख से ज्दाया में यह हैलीकॉप्टर खरीदा गया है। ऐसा कैग का कहना था। उसके बाद से यह मामला सार्वजनिक रहा है, लेकिन अब सचिन पायलट का कहना है कि राज्य सरकार ने जो अगस्ता वेस्टलैंड खरीदा था, उसकी भी जांच हो।