Prateek Yadav Death Mystery: अखिलेश यादव के छोटे भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की अचानक मौत ने पूरे यूपी को झकझोर दिया है. सिर्फ 38 साल की उम्र में फिटनेस प्रेमी प्रतीक की जिंदगी का यूं खत्म होना हर किसी के लिए हैरानी और सदमे की बात है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई, जिसकी वजह फेफड़ों में जमे खून के थक्के यानी पल्मोनरी एंबोलिज्म बताई जा रही है. हालांकि, शरीर पर मिले 6 चोटों के निशानों ने इस मामले को और उलझा दिया है. ये चोटें अलग-अलग समय की बताई गई हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है.
घटना के वक्त अपर्णा यादव असम में थीं और खबर मिलते ही तुरंत लखनऊ पहुंचीं. वहीं, अखिलेश यादव, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. अब सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ एक मेडिकल इमरजेंसी थी या इसके पीछे कोई और राज छिपा है. परिवार ने भी जांच की मांग की है, और मामला अब कई सवालों के घेरे में है.