Prateek Yadav Death News Update: प्रतीक यादव के निधन के बाद लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं. अंतिम संस्कार की तैयारी लखनऊ के पिपरा घाट पर की जा रही है, जहां परिवार कल अंतिम क्रिया का निर्णय ले सकता है. इस बीच पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है.
प्रतीक की सेहत को लेकर भी कई बातें सामने आई हैं—लिवर, लंग्स की समस्या, स्लिप डिस्क, और हाल में कराए गए ऑपरेशन. साथ ही, करीबी लोगों के मुताबिक वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन से भी जूझ रहे थे. अब सभी की नजर पूरी रिपोर्ट और पुलिस जांच पर है.