Suvendu Adhikari का Madarse पर नया फरमान; प्रार्थना सभा में वंदे मातरम गाना हुआ अनिवार्य | Mamata

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद हुए ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कार्यभार संभालने के साथ ही राज्य में प्रशासनिक और सियासी फैसलों की ताबड़तोड़ बौछार शुरू हो गई है. हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अब राज्य के सभी मदरसों के लिए एक नया और बेहद सख्त फरमान जारी कर दिया है. राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा निदेशालय के नए आदेश के मुताबिक, अब पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त (Aided) और बिना सहायता प्राप्त (Unaided) मदरसों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान 'वंदे मातरम' गाना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है.

संबंधित वीडियो