Suvendu Adhikari PA Murder Case: शुभेंदु की PA की हत्या में सामने आया इस शख्स का नाम?

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में बंगाल एसटीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बिहार के बक्सर का विशाल श्रीवास्तव भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, ये सभी प्रोफेशनल शूटर बताए जा रहे हैं.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज की गई, जिसमें आरोपियों की गतिविधियां स्पष्ट नजर आईं. हत्या के बाद आरोपियों ने गाड़ी बदलने की कोशिश की, लेकिन टोल प्लाजा से मिले सुराग ने पुलिस को अहम जानकारी दी. इसके बाद यूपी और बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया गया और तीनों को दबोचा गया.
हालांकि हत्या के पीछे असली साजिशकर्ता कौन है, इसका खुलासा अभी होना बाकी है. पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासों की उम्मीद कर रही है. जल्द ही इस मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है.

संबंधित वीडियो