Chandranath Rath killing case, Bengal shooting CCTV: कोलकाता में हुए फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ पर हमला पूरी प्लानिंग के तहत किया गया था. सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पहले कार से रास्ता रोका और फिर बाइक सवार शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं.
जांच में चोरी की बाइक और इस्तेमाल की गई गाड़ियों को बरामद किया गया है. पुलिस को शक है कि इस वारदात में प्रोफेशनल शूटर शामिल थे. अब इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है.