Bengal cabinet meeting: पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहली ही कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है. इस बैठक में कुल 6 अहम निर्णय लिए गए, जिनका सीधा असर राज्य की जनता पर पड़ेगा. सबसे बड़ा फैसला आयुष्मान भारत योजना को बंगाल में लागू करने का रहा, जिससे लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.
इसके साथ ही सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 45 दिनों के भीतर बीएसएफ को जमीन ट्रांसफर कर दी जाएगी, ताकि घुसपैठ पर लगाम लगाई जा सके. यह कदम लंबे समय से राजनीतिक मुद्दा रहे सीमा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.
वहीं, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पिछली सरकार की लाभार्थी योजनाएं बंद नहीं होंगी. लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाएं जारी रहेंगी, जिससे आम लोगों को मिल रहे फायदे प्रभावित नहीं होंगे. इसके अलावा केंद्र की कई योजनाओं को भी धीरे-धीरे लागू करने की बात कही गई है. देखें पूरा वीडियो