Suvendhu Adhikari बने Bengal के नए CM अग्निमित्रा, दिलीप घोष समेत इन 5 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

West Bengal Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में भी आज से बीजेपी सरकार. शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है. उनका भव्य शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह 11.30 बजे हुआ.पांच मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, इनमें दिलीप घोष,अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु, निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं. शुभेंदु दादा के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत तमाम बड़े बीजेपी नेता शामिल हुए. बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है. शुभेंदु जब मंच पर खड़े सीएम पद की शपथ ले रहे थे तो 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस पल के गवाह बनें. बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी वहां मौजूद रहे. बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण के लिए 9 मई गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती का खास दिन चुना. बता दें कि बंगाल में बीजेपी ने ममता बनर्जी की टीएमसी को 207 सीटें जीतकर हरा दिया है. टीएमसी को सिर्फ 80 सीटें ही मिल सकीं. शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां देखें.

संबंधित वीडियो