प्रदूषण को लेकर SC में केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार, कहा-वर्क फ्रॉम होम लागू करने पर हो विचार

  • 3:27
  • प्रकाशित: नवम्बर 15, 2021
दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण पर इमरजेंसी मीटिंग हो, वर्क फ्रॉम होम लागू करने पर विचार हो. साथ ही कहा कि पराली जलाने को छोड़कर उद्योग धंधे, ट्रांसपोर्ट ज्यादा जिम्मेदार हैं. सरकार यह बता नहीं पा रही है कि वह क्या कदम उठा रही है. केंद्र सरकार कल ही आपातकालीन मीटिंग करे और पंजाब हरियाणा सरकार किसानों से पराली जलाने से रोकने के लिए बात करे. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है.

संबंधित वीडियो