टीवी डिबेट में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर जमकर घमासान देखने को मिला. सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद जहां चुनाव आयोग को राहत मिली है, वहीं विपक्षी दलों के सवाल और आरोप लगातार जारी हैं.
डिबेट के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने SIR प्रक्रिया के इस्तेमाल और उसके असर पर सवाल उठाए, जबकि सत्तापक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए इसे पूरी तरह सही ठहराया. बहस इतनी तेज हो गई कि मुद्दा संवैधानिक अधिकार, मतदान और राजनीतिक नीयत तक पहुंच गया.
एक तरफ विपक्ष का कहना है कि प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल हुआ, तो दूसरी ओर सत्तापक्ष इसे लोकतंत्र के लिए जरूरी कदम बता रहा है. अब सवाल ये है कि क्या कोर्ट का फैसला इस विवाद को खत्म करेगा या राजनीतिक बहस और तेज होगी?
पूरा डिबेट और दोनों पक्षों के तीखे तर्क सुनने के लिए वीडियो देखें.