श्रद्धा हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. इस संबंध में एनडीटीवी ने उनके पिता से बात की. श्रद्धा के पिता ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही तो वो बिलकुल बेसुध हो गए. अब अपनी बेटी की निर्मम हत्या से आहत पिता न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं. उनका कहना है कि आफताब को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. सुनिए पूरी बातचीत.