दिल्ली हादसा: 'हम डर में जी रहे, हादसे को रोका जा सकता था'

  • 4:35
  • प्रकाशित: सितम्बर 08, 2026

दिल्ली आने का सपना आंखों में था, लेकिन राजधानी में कदम रखने के सिर्फ एक महीने बाद ही डर ने इन छात्राओं को घेर लिया. दिल्ली यूनिवर्सिटी की फर्स्ट ईयर स्टूडेंट जाह्नवी राणा उत्तराखंड से पढ़ाई के लिए दिल्ली आई थीं. रविवार को सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना ने उनकी पूरी सोच बदल दी. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं.