रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से चला आ रहा तनाव युद्ध में तब्दील हो चुका है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टेलीविजन पर आकर यूक्रेन के खिलाफ जंग का एलान कर दिया. उन्होंने अमेरिका को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग बाहर से इस मामले में टांग अड़ाने की सोच रहे हैं, अगर उन्होंने ऐसा किया तो इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा. जानिए इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं.