यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में अब भी हजारों भारतीय फंसे हुए हैं. कई शहरों में भारतीय छात्रों ने बंकरों में शरण ली है. यूक्रेन पढ़ने गई गोरखपुर की एक छात्रा के परिजन भी काफी चिंतित है. हमारे सहयोगी संकेत उपाध्याय ने छात्रा के बहन से बात की. छात्रा की बहन मोनिका सिंह ने बताया कि वहां पर बच्चे बहुत परेशान हैं, लेकिन मदद नहीं मिल रही है.