यूक्रेन में कल देर रात तक हुए रूसी हवाई हमले के बाद जगह-जगह आग की लपटें उठती हुई देखी गईं. स्थानीय अग्निशमन अधिकारी आग बुझाने में जुटे रहे. यूक्रेन स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने एक बयान में कहा कि राजधानी कीव से 140 किलोमीटर पश्चिम में दस इमारतों को भारी बमबारी से नुकसान पहुंचा है.