रवीश कुमार का प्राइम टाइम : हाथरस में योगी सरकार की अंधेरगर्दी

  • 35:57
  • प्रकाशित: सितम्बर 30, 2020
मैं यह प्राइम टाइम कर रहा हूं, इस उम्मीद में कि कोई देख रहा होगा. इस उम्मीद में कि जो भी देख रहा होगा उसे दिख रहा होगा कि क्या हो रहा है. देखने की बात इसलिए कह रहा हूं कि इस वक्त अदालत से लेकर प्रशासन में बैठे लोग इसी सवाल से भाग रहे होंगे कि क्या आपने हाथरस की बेटी के अंतिम संस्कार का वीडियो देखा, अगर देखा तो आपका क्या कहना है? अब आप क्या कदम उठाएंगे? पूरी कवायद तो इस बात की ही थी कि कोई नहीं देखे. हाथरस की पीड़िता का अंतिम संस्कार पुलिस क्यों करवा रही थी. क्या इस मामले में इस तरह से अंतिम संस्कार करवाना इंसाफ है? क्या इस मामले में अपराधी लड़की थी?

संबंधित वीडियो