हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बारामाई खेड़ा गांव के रहने वाले राजवीर सिंह का 16 साल का बेटा अनुज चौधरी 3 महीने से गायब है. पिता का आरोप है कि वह अपनी ननिहाल वृंदावन के नजदीक पानीगांव आता था. यहां से वह प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आने लगा. इसी दौरान उसने दीक्षा लेने का मन बनाया और मां को बहलाकर 3 महीने पहले दीक्षा ले ली. इसके बाद से वह नहीं मिल रहा.