लॉकडाउन के चलते पूरे देश बंद की स्थिति में है. उद्योग-धंधे बंद हैं और लोगों के पास खर्च के लिए पैसे नहीं हैं. ऐसे में जो लोग शहरों में काम-धंधों की तलाश में आए थे वे अब वापस लौट रहे हैं. लौटते हुए इन प्रवासियों को कई परेशानियों और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो अपने लिए खाना तक भी नहीं जुटा पा रहे हैं. इन लोगों में रामदास भी हैं. रामदास उन लोगों में जो पैदल ही अपने घरों को लौट रहे हैं. मगर चार दिन पहले रामदास जब मिले थे तो उनके सिर में चोट लगी थी और खून बह रहा था.