भरतपुर शहर के बिजली घर चौराहे स्थित बाजार से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक मरीज को उसके परिजन ट्रॉली पर खींचकर सिम की दुकान तक लाए. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक व्यक्ति के पैरों में गंभीर चोट है, जिसके चलते वह चल-फिर नहीं सकता. सिम कार्ड लेने के लिए दुकान पर अंगूठा लगाना जरूरी था. इसी मजबूरी में परिजन मरीज को अस्पताल की ट्रॉली पर लिटाकर बाजार में सिम की दुकान तक खींचकर लाए. फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.