कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब में पार्टी का भविष्य सुधारने की कवायद में जुटे हैं, लेकिन उनके सामने पार्टी नेताओं में गुटबाजी और रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने की चुनौती है। पंजाब के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए राहुल गांधी उनके बीच पहुंचे। उनसे रूबरू होने के लिए चंडीगढ़ के पास एक रिजॉर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा।