पिछले कुछ दिनों में यूपी के कई ज़िलों में नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए थे, जिसमें 15 लोगों की जान गई. यूपी पुलिस ने दावा किया कि एक भी मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई और पुलिस ने कहीं भी फ़ायरिंग नहीं की. लेकिन कानपुर का एक वीडियो सामने आया है, जिससे पुलिस के दावों पर सवाल उठ रहे हैं.