CM योगी की जीरो टॉलरेंस पर सवाल, कानपुर के हत्‍यारे अब तक क्‍यों फरार?

  • 5:50
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

कानपुर के काकादेव इलाके में मामूली विवाद हत्या में बदल गया. गंदगी फैलाने और यूरिनेट करने से रोकने पर 4 बदमाशों ने व्यापारी अमित कुमार गुप्ता की पीट-पीटकर और गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. CCTV फुटेज में आरोपी भागते दिख रहे हैं. घटना सोमवार की है. मृतक ने दुकान के पास गंदगी करने से मना किया था, इस पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की हुई, फिर आरोपियों ने पत्थर से हमला किया और गाड़ी चढ़ाकर फरार हो गए. इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में गुस्सा और आक्रोश है. परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है. कल कैंडल मार्च निकाला गया. परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया, वाहन स्वामी मयंक अमित अग्रवाल भी फरार है. पीड़ित पत्नी बोलीं, "मेरे पति चले गए, मुझे और बच्चों को सेफ्टी चाहिए, हमें इन लोगों पर भरोसा नहीं. परिवार कह रहा है. योगी बाबा की जीरो टॉलरेंस नीति है, तो कानपुर नगर में करके दिखाए. अगर भाई को न्याय नहीं मिला तो गरीबों का क्या होगा? पुलिस खानापूर्ति कर रही है." लोगों का कहना है- आज किसी को समझाना भी जानलेवा हो गया है. दिल्ली में भी शोर रोकने पर मणिपुर के टीचर की पीट-पीटकर हत्या हुई थी. कानपुर में ₹5-20 और ईगो हर्ट पर हत्या के केस बढ़ रहे हैं, यहां पेशाब से मना करने पर हत्या कर दी. परिवार ने सुरक्षा की मांग की है.