कानपुर में कुछ लोगों ने हैवानियत की हद पार कर दी. यहां 37 वर्षीय मृतक बीरू सिंह भदौरिया दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे थे. परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले बीरू के साथ मारपीट की और फिर उन्हें कार की छत पर डाल दिया. इसके बाद उनके दोनों हाथ खिड़कियों में फंसाकर शीशे बंद कर दिए गए. आरोपियों ने चलती कार की छत पर वीरू को लगभग डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. परिजन बोले उनको मारा गया है, उनके दोस्तों ने मिलके मारा है. 4-5 लोगों ने फोन करके बुलाया, वो पैदल गए जबकि दोनों गाड़ियां घर में खड़ी थीं, उसके बाद मारा और बता रहे हैं एक्सीडेंट हुआ है.