कोरोनावायरस के चलते देशभर में चल रहे लॉकडाउन के बीच रोजाना संक्रमित मरीजों के नए अपडेट्स आ रहे हैं. बीते 24 घंटों के बीच राजधानी दिल्ली की तस्वीर बेहद चिंताजनक करने वाली है. दिल्ली में अब तक COVID-19 के कुल 386 संक्रमित मरीज हैं, जिसमें से करीब 67 फीसदी निजामुद्दीन के मरकज से संबंधित हैं. इस मामले में बात करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने भी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में पीपीई की भारी किल्लत है, दो-तीन दिन का ही स्टॉक बचा है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से मांग है कि तुरंत 50,000 पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) किट दी जाएं.