राहुल गांधी पर दलितों के अपमान का आरोप, हल्दवानी में हुई FIR दर्ज

  • 2:28
  • प्रकाशित: अगस्त 31, 2026

उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुद्धिकरण विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी थाने में फिर से FIR दर्ज कराई गई है.शिकायतकर्ता अमित कुमार और विनोद आर्य हैं, जिनका आरोप है कि राहुल गांधी दलितों का अपमान कर रहे हैं. उनका कहना है कि जिस जगह पर सभा हुई थी, वहां यूरिन से भरी बोतलें, गुटखा थूक कर गंदगी फैलाई गई थी, और जहां धार्मिक कार्यक्रम और राम जी की पूजा होती है, वहां उन्होंने सिर्फ सफाई की थी क्योंकि वे सनातनी हैं और यह उनका धर्म है. शिकायतकर्ताओं ने खुद को दलित बताते हुए कहा कि वहां और भी दलित समाज के लोग सफाई में शामिल थे, लेकिन राहुल गांधी उन पर ही मुकदमा और गिरफ्तारी का दबाव बना रहे हैं, जिससे उन्हें डर है कि उनके साथ कुछ गलत हो सकता है. इसलिए वे राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने आए हैं.

संबंधित वीडियो