पक्ष-विपक्ष: विरोध के हक पर पाबंदी जायज?

  • 15:29
  • प्रकाशित: जनवरी 15, 2020
हमारे देश में विरोध प्रदर्शन करना और अपनी आवाज उठाना एक आम बात हो चुकी है. इसे लेकर समय समय पर पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जाती है. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर की जमानत के दौरान कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से कई सवाल पूछे. और यहां तक कह दिया कि जामा मस्जिद इसी देश का हिस्सा है, कोई पाकिस्तान का नहीं. एनडीवीटी ने अपने खास शो पक्ष-विपक्ष में इस मुद्दे को लेकर आम लोगों से राय जानने की कोशिश की. एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कुछ लोगों ने कहा कि पुलिस सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को कुचलने के लिए जानबूझकर गलत धराएं लगाती हैं तो कुछ का कहना था कि देश में विरोध प्रदर्शन की मनाही नहीं है लेकिन इससे कानून-व्यवस्था पर सवाल नहीं खड़ा होना चाहिए.

संबंधित वीडियो