जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुई हिंसा के खिलाफ मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब आजाद मैदान शिफ्ट कर दिया गया. पुलिस मंगलवार सुबह प्रदर्शनकारियों को आजाद मैदान लेकर आई. हालांकि 2 दिन से चल रहा यह प्रदर्शन अब लगभग खत्म हो चुका है और छात्र वापस लौट रहे हैं.