भारतीय हॉकी टीम की जर्सी बदल दी गई है. जर्सी का रंग नीले से केसरिया कर दिया गया है. मोदी सरकार के इस कदम पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भड़क गईं. प्रियंका गांधी ने कहा कि इन्होंने पहले किताबों के जरिए इतिहास भी बदलने की कोशिश की. लेकिन आज का युवा सब समझता है. और जो नहीं समझे थे, उन्हें जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद में समझ में आने लगा है. आप इस देश के लोगों के मन में जो एकता, अहिंसा और भाईचारे की भावना है, उसे कभी नहीं मार सकते हो.