रोजगार का सवाल सिर्फ डेटा का सवाल नहीं है, हम ये तो जानते हैं कि जुलाई में सैलरी पर काम करने वाले 50 लाख लोगों की नौकरियां चली गई हैं. 50 लाख छोटी संख्या नहीं है कि इतने लोगों के सड़क पर आने की बात दो चार ट्वीट और एक हेडलाइन से खत्म हो जाए जिनकी नौकरियां गई हैं क्या वे सोशल मीडिया पर अपने भविष्य और वर्तमान को लेकर बात कर रहे हैं. लॉकडाउन में कम से कम दो करोड़ नौकरियां गई हैं. नौकरी गंवाने वालों के लिए क्या कर रही है सरकार?