एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मुंबई में आईं. इस दौरान वह बीजेपी के सांसद और विधायकों से मिलीं. अंधेरी के लीला होटल में आयोजित कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे गुट की विधायको को भी निमंत्रित किया गया, लेकिन बिना मांगे समर्थन देने वाले उद्धव ठाकरे को निमंत्रित नही किया गया.