Prashant Kishor गांधी जयंती पर करेंगे Jan Suraaj Party Launch | Bihar Politics | Bihar | NDTV India

  • 5:46
  • प्रकाशित: सितम्बर 29, 2024

Prashant Kishor News: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के दिन 'जन सुराज पार्टी' लॉन्च करेंगे। प्रशांत किशोर ने आज यानी 29 सितंबर को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पदयात्रा शुरू करने के ढाई साल बाद हम मिल रहे हैं। जन सुराज के सदस्यों और पार्टी प्रमुख के नामों की घोषणा 2 अक्टूबर को की जाएगी। यह कार्यक्रम हम पटना के गांधी मैदान में करेंगे। बिहार के युवाओं का पलायन रोकना हमारी प्राथमिकता है। मैं बिहार और बिहारियों के लिए काम करता हूं और इसमें मुसलमान भी आते हैं। आप एक नई राजनीतिक पार्टी देखेंगे। इसका नाम, नेतृत्व और अन्य विवरण साझा किए जाएंगे। मैं कभी जन सुराज का नेता नहीं था और न ही आगे बनने की इच्छा रखता हूं।

संबंधित वीडियो