बांकीपुर हार पर बोले अनंत सिंह, कहा- नीतीश कुमार नहीं रहे तो BJP को नुकसान हुआ

  • 9:51
  • प्रकाशित: अगस्त 04, 2026

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. इस बीच मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह का बयान चर्चा में है. अनंत सिंह ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की एक बड़ी वजह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार से दूर रहना रही. अनंत सिंह ने कहा, "जनता मालिक है. जनता ने जिस उम्मीदवार को वोट दिया, वह जीत गया और जिसे वोट नहीं दिया, वह हार गया. जनता के फैसले का सम्मान होना चाहिए. बिहार की जनता ने बीजेपी के पक्ष में मतदान नहीं किया, इसलिए पार्टी को हार का सामना करना पड़ा."

संबंधित वीडियो