बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि एक एआई वीडियो तैयार किया गया और उसके आधार पर कांग्रेस पार्टी के पूरे इकोसिस्टम, कांग्रेस सेवा दल, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सड़क पर अराजकता (स्ट्रीट एनार्की) का समर्थन करते हुए एक कथित झूठा नैरेटिव फैलाने की कोशिश की. उन्होंने आरोप लगाया कि एआई जनरेटेड सामग्री के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया.