Syed Suhail | Amir Khan Marriage | आमिर खान की शादी को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. आमिर खान ने हाल ही में सादगीपूर्ण तरीके से विवाह किया, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी लोग शामिल हुए. हालांकि, यह उनकी तीसरी शादी होने के कारण चर्चा और विवाद का विषय बन गई है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी पर सवाल उठाते हुए उन पर निशाना साधा. उनके बयान के बाद इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया.