सरकार और संगठन में बदलाव की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं से खुद को समय के हिसाब से बदलने और आगे बढ़ते रहने को कहा है। इलाहाबाद में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक से पहले पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पीएम ने परिवर्तन की ओर इशारा किया और पार्टी नेताओं से नए आइडिया के बारे में हमेशा सोचते रहने को कहा।