PM Modi Canada Visit: पीएम मोदी के साइप्रस दौरे का आज दूसरा दिन है। वे 15 जून को साइप्रस पहुंचे थे। जहां राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस से मुलाकात की। इसके बाद वे भारतीय समुदाय से मिले। आज पीएम मोदी का साइप्रस के राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वे डेलीगेशन लेवल की चर्चा करेंगे। फिर मोदी साइप्रस से कनाडा रवाना होंगे। मोदी यहां 16-17 जून तक रहेंगे। पीएम कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस में आयोजित G7 समिट में हिस्सा लेंगे। भारत को यह न्योता समिट शुरू होने के ठीक 10 दिन पहले मिला था।