विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर PM मोदी ने शुभकामनाएं दीं और पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत का ऐलान किया. मोदी ने कहा कि आज बंगाल में एक नई परंपरा सशक्त हो रही है, अन्नपूर्णा योजना के रूप में बंगाल की माताओं बहनों से नया सामर्थ्य जुड़ा है, लाभ पाने वाली हर बहन को बधाई. घर में माताओं बहनों के कंधों पर बहुत जिम्मेदारियां होती हैं, अनेक छोटे बड़े फैसलों के बीच परिवार का ख्याल रखती हैं, जब जरूरी खर्चों की चिंता कम होती है तो आत्मविश्वास बढ़ता है. अन्नपूर्णा योजना बंगाल की महिलाओं के आत्मविश्वास को मजबूती देने का प्रयास है, बहनों के बैंक खातों में हर महीने निश्चित राशि पहुंचे जिसके लिए किसी से कहना न पड़े.