प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के अवसर पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी का 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू किया. वहीं, इस अभियान के तहत वाराणसी और वडनगर से बाइक रैली को रवाना किया गया, जो देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचेगी.