बीजेपी के राज्यसभा सांसद और उद्योगपति विक्रमजीत सिंह साहनी ने NDTV से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली, अनुशासन और संकल्प शक्ति की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेहद अनुशासित जीवन जीते हैं और यही उनकी सफलता का सबसे बड़ा आधार है. साहनी ने एक प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी व्रत पर थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने सभी कूटनीतिक कार्यक्रम पूरे किए. उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अपने संकल्प और अनुशासन से कभी समझौता नहीं किया और यही गुण उन्हें एक सफल नेता बनाते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यक्षमता, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है. साहनी के अनुसार, मोदी का अनुशासित जीवन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता ही उनके नेतृत्व की सबसे बड़ी ताकत है.